
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी जैन मंदिर के पास रहने वाली विसाहिन बाई के घर में 29 जुलाई 2025 को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. मामले की लिखित शिकायत पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. गुप्त सूचना के आधार पर 30 जुलाई को परसुडीह ब्लॉक के पीछे से चोरी कांड की अप्राथमिकी अभियुक्त माधुरी सोबर (18 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया.
छापेमारी के दौरान चोरी गए जेवरात बरामद किए गए, जिनमें सोना जैसा मंगलसूत्र, चेन, कान के टॉप, चांदी की पायल, बिछिया, बच्चा का कड़ा, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, चांदी के सिक्के, हाथ का कड़ा, गले का चेन और तांबे के सिक्के शामिल हैं. सभी सामानों को विधिवत जप्ती सूची बनाकर कब्जे में लिया गया.
गिरफ्तार अभियुक्त का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया. चिकित्सीय जांच के बाद उसे माननीय न्यायालय, जमशेदपुर में प्रस्तुत किया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया.

