
उदित वाणी, चांडिल : थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आसनबनी निवासी पीड़ित भूषण पहाड़िया (35) द्वारा चांडिल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की बात कही थी.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और प्राथमिकी अभियुक्त जमशेदपुर के बारीडीह बस्ती निवासी आदित्य राज गिल उर्फ जगजीत सिंह गिल (23 वर्ष), को ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार किया. आरोपी के विरुद्ध चांडिल थाना पुलिस ने संबंधित मामले को लेकर सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस के अनुसार, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

