
उदित वाणी, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है. घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही आरोपी को दबोच लिया है. इसके बाद उसके खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है.आरोपी का नाम संतोष गोप है और वह इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की उम्र 15 साल है। आरोपी ने घटना को 6 फरवरी को अंजाम दिया था. मामला थाने तक सोमवार को पहुंचा. इस बीच पुलिस ने जांच के दौरान छापेमारी कर आरोपी संतोष गोप को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाने में दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
Advertisement
<

