
उदित वाणी, पाकुड़ : स्कूली बच्चो को मिलने वाला मिड डे मील का अनाज विद्यालय पहुँचाने के बजाय ट्रांसपोर्टर अपने घर में रखा था और इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियो की टीम देर रात्रि गाँव पहुंची और अनाज सहित वाहन को जब्त कर मुफसिल पुलिस को सुपुर्द कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक सदर प्रखंड के जयकिस्टोपुर एवं पास के ही एक गाँव के तीन विद्यालय में मिड डे मील का अनाज ट्रांसपोर्टर मो. क़ासिम ट्रेक्टर में लादकर उसे अपना घर लाया और रख दिया. अनाज को विद्यालय नहीं पहुँचा कर अपने घर में रखे जाने से ग्रामीणों को यह आशंका हुई कि मिड डे मील का अनाज रातो रात ट्रांसपोर्टर कालाबाजारी बंगाल भेजने वाला है और ग्रामीणों ने इसकी सुचना मुफसिल थाना एवं आपूर्ति विभाग को दी.
सुचना मिलते ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मुफसिल थाने की पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ सदर प्रखंड के इशहाकपुर शैतानखाना गाँव पहुंचे और ट्रांसपोर्टर से पूछताछ की. जब ट्रांसपोर्टर ने अधिकारियो को संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो अनाज सहित वाहन को जब्त कर थाने में लाया गया. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर में 99 बोरा अनाज है जिसका वजन लगभग 50 क्विंटल होगा.
मिड डे मील का अनाज जब्ती को लेकर थाना प्रभारी मुफसिल संजीव कुमार झा ने बताया कि मिली सुचना पर अधिकारियो की टीम छापेमारी कर ट्रांसपोर्टर क़ासिम के घर से अनाज जब्त किया गया है और जब्त किये गए अनाज ट्रांसपोर्टर विद्यालय नहीं पहुँचाकर अपने घर में क्यों रखा था इसकी जाँच आपूर्ति विभाग के अधिकारी कर रहे है और जैसे ही लिखित शिकायत मिलेगी प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल जब्त किये गए अनाज को लेकर लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है.

