
उदित वाणी, कोलाबीरा : प्रखंड के महुलडीह गांव से 26 अक्टूबर से लापता एक अधेड़ व्यक्ति का शव गम्हरिया पुलिस ने बरामद किया है. मृतक महुलडीह निवासी गुरुवा मोदी (47) का शव उसके घर के सामने स्थित एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला, साथ ही उसका चेहरा भी जला हुआ था.
यह सूचना मिलते ही गम्हरिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई, जहां से शव को हटाकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया. बताया गया है कि गुरुवा मोदी की गुमशुदगी परिजनों द्वारा 31 अक्टूबर को गम्हरिया थाना में दर्ज कराई गई थी.
परिजन इस घटना को हत्या की आशंका के तहत देख रहे हैं और मामले की गंभीर जांच की मांग कर रहे हैं. थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन शव को पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम जांच रिपोर्ट सामने आएगी.
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति साफ करने के लिए सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा.

