
उदित वाणी, लोहरदगा : लोहरदगा में जच्चा बच्चा की मौत के ताज़ा मामले ने राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है. बताया जा रहा है कि जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवदी गांव के रहने वाले मंगरू उरांव की 28 वर्षीय पत्नी ईन्की कुमारी को शुक्रवार की दोपहर लेबर पेन शुरू हुआ, जिसके बाद सहिया के मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा ले जाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टर नहीं थे. नर्सों द्वारा जांच कर गर्भ में ही नवजात की मरने की सूचना दी गई और रिम्स रेफर कर दिया गया. जिसके बाद रिम्स ले जाने के क्रम में गर्भवती महिला की भी मौत हो गई.
इतना ही नहीं एम्बुलेंस चालक भी महिला की मौत के बाद भाग निकला. परिजन प्राइवेट एम्बुलेंस कर शव को लेकर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया. बाइट- परिजन अंतिम वीओ गर्भवती महिला और गर्भ में ही बच्चे की मौत से स्वास्थ्य व्यवस्था पर निश्चित रूप से सवाल उठने लाजिमी हैं जो तंत्र पर जन के विश्वास को कमजोर करता दिख रहा है.

