
उदित वाणी, जामताड़ा : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना अंतर्गत चंद्रपुर गांव में आज तालाब में स्नान करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 19 वर्षीय नवयुवती की मौत हो गई जबकि अन्य दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई.
प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरलीधर यादव में बताया कि मृतक के परिजन को प्राकृतिक आपदा के तहत ₹4 लाख की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी. जख्मी महिलाओं का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.
Advertisement
<

