
उदित वाणी, रांची : एसीबी ने शराब घोटाला मामले में सोमवार की शाम को छत्तीसगढ़ की शराब आपूर्ति करनेवाली कंपनी के दो निदेशकों को गिरफ्तार किया. इन निदेशकों में श्री ओम साईं ब्रिवरीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक अतुल कुमार सिह व मुकेश मनचंदा शामिल हैं. दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ के निवासी हैं. एसीबी द्वारा सोमवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था.
पूछताछ के बाद उन्हें देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया. एसीबी द्वारा दोनों को मंगलवार को रांची स्थित एसीबी की बिशेष अदालत में पेश किया जायेगा. इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद शराब घोटाला मामले में अब तक झारखंड एसीबी कुल दस गिरफ्तारियां हो चुकी है. बताया गया कि छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के जरिये छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के सभी संदिग्धों का झारखंड में प्रवेश हुआ था.
