
उदित वाणी, जामताड़ा : जामाताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है. जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार किये गये हैं. पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने बताया कि इन अपराधियों के पास से मोबाइल और फर्जी सिम कार्ड समेत कई चीजें बरामद की गयी है. ये अपराधी झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार में भी साइबर ठगी में सक्रिय थे.
Advertisement
<

