
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में स्थित नाले से रविवार तड़के एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई. स्थानीय लोग घटनास्थल पर उमड़ पड़े. सूचना पाते ही पुलिस तुरंत पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतक की पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि
मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी राहुल के रूप में हुई है. उसके चाचा सुखलाल ने बताया कि राहुल मूल रूप से आदित्यपुर का निवासी था. वह दो दिन पहले कल्याण नगर में चाचा-चाची के घर आया था और तब से लापता था. रविवार सुबह उसका शव नाले में तैरता मिला.
हत्या की आशंका, पुलिस जांच तेज
मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं. परिजनों ने हत्या की संभावना जताई है. सीतारामडेरा पुलिस हर कोण से जांच कर रही है. आसपास के निवासियों से पूछतछ की जा रही है और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया. इलाके में तरह-तरह की अटकलें जोर पकड़ रही हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सच्चाई सामने आएगी.

