उदित वाणी जमशेदपुर : शनिवार को गोलमुरी उत्कल समाज उच्च विद्यालय में कक्षा 9 में दाखिला लेने वाले नए विद्यार्थयों का स्वागत किया गया।
इस अवसरपर बच्चों के अभिभावक, अध्यापक, अध्यापिका एवं समाज के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य के संग औपचारिक बैठक की गई और विद्यार्थियों को शिष्टाचार, अनुशासन, स्वच्छता विद्यालय की नियमावली के बारे में जानकारी ली।
बच्चों से अनुशासन कापालन करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में कक्षा 9 के 100 विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक शामिल हुए। इस दौरान बच्चों के द्वाराकिसी भी परिस्थिति में अनुशासन बनाए रखने की प्रतिज्ञा ली गई।
Related