उदित वाणी, रांची: पूर्वी सिंहभूम जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार को उनके अपने ही वेतनमान में अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक के लिए कोल्हान प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक चाईबासा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. वहीं सरायकेला-खरसावां के जिला शिक्षा पदाधिकारी संतोष नुम्रा का तबादला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पाकुड़ के प्राचार्य पद पर किया गया तथा जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्र को जिला शिक्षा पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया. इनके साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा कई पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया. इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी.
दुर्गानन्द झा जिला शिक्षा पदाधिकारी साहिबगंज को क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक संथाल परगना प्रमंडल दुमका का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. श्रीमती अलका जायसवाल क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची अतिरिक्त प्रभार उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को स्थानांतरित करते हुए उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा नियुक्त किया. श्रीमती नीलम आईलीन टोप्पो जिला शिक्षा पदाधिकारी लोहरदगा को उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा नियुक्त किया गया और क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.
प्रवीण रंजन जिला शिक्षा पदाधिकारी हजारीबाग को क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग एवं प्राचार्य इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया श्रीमती निशु कुमारी जिला शिक्षा पदाधिकारी धनबाद को स्थानांतरित करते हुए प्राचार्या जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान राहू रॉबी के पद पर पदस्थापित किया गया. अभिषेक बड़ाईक प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चिरी लोहरदगा को जिला शिक्षा अधीक्षक चतरा का अतिरिक्त प्रभार से विमुक्त किया गया. श्रीमती दास सुनन्दा चन्द्रमौलेश्वर जिला शिक्षा अधीक्षक लोहरदगा को स्थानांतरित करते हुए अपने ही वेतनमान में जिला शिक्षा पदाधिकारी लोहरदगा के पद पर पदस्थापित किया गया.
अभिजीत कुमार अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट बोकारो जिला शिक्षा अधीक्षक लोहरदगा के पद पर पदस्थापित किया गया. रामजी कुमार क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी मांडर को जिला शिक्षा अधीक्षक चतरा नियुक्त किया गया. दीप्ति कुमारी अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी रांची को संयुक्त सचिव झारखंड अधिविध परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. अभिषेक झा अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लोहरदगा को जिला शिक्षा पदाधिकारी धनबाद बनाया गया.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।