
उदित वाणी, जमशेदपुर: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (आईआईए) झारखण्ड चैप्टर के 2023-2025 कार्यकाल के लिए चुनाव सम्पन्न होने के बाद मुंबई स्थित मुख्यालय में एक जुलाई को सभी राज्यों के परिणामों की घोषणा कर दी गयी थी। इसमें झारखण्ड राज्य के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल सराफ बने हैं तो उपाध्यक्ष- अपूर्व मिंज।
इसी तरह कोषाध्यक्ष अमित बारला, संयुक्त सचिव अनुराग कुमार एवं अनुपम देव बने हैं। कार्यकारी समिति की निर्वाचित टीम में अरूण कुमार, नलिन गोयल, नितेश पॉल नाग, गोपीकांत महतो, अभिषेक सिंह, अभिषेक गौरव, अनूप कुमार, अनुषा सिन्हा, हर्ष राज एवं सौरव टोप्पो शामिल हैं।
वहीं पूर्व अध्यक्ष संदीप कुमार झा इस चुनाव में राष्ट्रीय परिषद के कार्यकारी समिति के सदस्य चुने गए हैं। शनिवार को होटल रैनड्यू में आईआईए झारखण्ड चैप्टर के नये कार्यकाल की पहली जनरल बॉडी मिटिंग आयोजित की गई। सभा में नव निर्वाचित सदस्यों की स्थापना हुई। आईआईए राष्ट्र और राज्यों के स्तर पर आर्किटेक्चर और आर्किटेक्टों के हित के लिए कार्य कर रही है।
इस कार्य को करने के लिए आईआईए झारखण्ड चैप्टर के छह उप समिति का गठन किया गया है। ये समितियाँ अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने हेतु अग्रसर है।
Advertisement
<

