
उदित वाणी, जमशेदपुर: आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 17 जनवरी है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शनि है. इस माह का अधिपति ग्रह शनि है. आप आजीवन शनिग्रह के प्रभाव में रहेंगे. आपका व्यक्तित्व दूसरों को सम्मोहित करने वाला होगा. सेवा भावना आपमें प्रबल रहेगी. आपको अपने जीवन में कई बार असफलता का सामना करना पड़ेगा. आपको कुछ भी प्राप्त करने के लिए दृढ़ संघर्ष करना पड़ेगा. दूसरों के मनोभावों को आप शीघ्र ही जान लेंगे. आप अपने जीवन में आॢथक पक्ष को ज्यादा महत्व देंगे. आप अपना कार्य स्वयं करने में विश्वास करेंगे. धाॢमक-आध्यात्मिक कृत्यों में आपकी रुचि रहेगी. भौतिक सुख-सुविधा के लिए आप सदैव प्रयत्नशील रहेंगे. व्यर्थ का दिखावा आप पसन्द नहीं करेंगे. आप स्पष्टवादी भी होंगे. यही स्पष्टवादिता कभी-कभी आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है. जनकल्याण की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा. आप ईष्र्यालु भी होंगे. जो कि आपकी प्रगति में बाधक साबित होगा. आपकी महत्वाकांक्षाएँ काफी ऊँची रहेगी. आपके कार्यों में नवीनता झलकेगी. कठिनाइयों की स्थिति में अपने आराध्य देव की पूजा एवं अर्चना बराबर करें. अपने दैनिक जीवन में काले एवं भूरे रंग का प्रयोग अधिकतम करें. तेल से निर्मित पदार्थ कुत्ते को या गरीब व्यक्ति को खिलावें. गाय को मीठी रोटी नियमित रूप से खिलावें. समाज सेवा निष्काम भाव से करें. अहिंसा का पालन करें. आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
जावेद अख्तर (Urdu author)
17 जनवरी, 1945

रसिका दुग्गल (Indian actress)
17 जनवरी, 1985

आपके लिए अनुकूल :-
- मन्त्र : ॐ शं शनैश्चराय नम:
- व्रत : शनिवार
- दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार
- दिनांक : 8, 17, 26
- अंक : 2, 4, 6, 7
- मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
- वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
- रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
- जन्मरत्न : नीलम
- उपरत्न : नीली
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—20 जन. से 20 फर., 20 सित. से 20 अक्टू.

