
उदित वाणी जमशेदपुर : गोविंद विद्यालय तमुलिया में पूरे उत्साह के साथ 11वीं के नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर विद्यालय के मुख्य अतिथि निदेशक महोदय डॉ. ब्रह्मदत्त शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए इस साल के12वीं बोर्ड के कोमर्स संकाय के छात्र कन्हैया कुमार एवं विज्ञान संकाय की छात्रा साइमा फ़िरदौस, दोनों को विद्यालय कोष से 7,000-7,000 रूपए की राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त 10वीं के छात्राओ तस्कीन फातमा एवं शाहिया नाज़ को भी 7,000-7,000 रूपए की राशियों का चेक एवं प्रशस्ति पत्रों से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
मिस्टर फ्रेशर 11वीं के छात्र आदर्श कुमार ओझा बने और मिस फ्रेशर्स तहेरा तब्बसुम बनी।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमे 12 वी वर्ग के विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक महोदय डॉ. ब्रह्मदत्त शर्मा,सचिव अभिषेक शर्मा, प्राचार्या कृष्णा मोदक, एक्टिविटी इंचार्ज नौशाद रजिया, जुनियर प्रभारी रीता चौधरी एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन 12वीं के छात्र शब्बीर हुसैन, फैजला हसन और मोहम्मद अरसलान ने मिलकर किया। स्वागत भाषण मोहम्मद अरसलान ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन सालेहा परवीन ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Advertisement
<

