
उदित वाणी,जमशेदपुर : बीए कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर के सिविल इंजीनियरिंग के मेधावी छात्र हरेंद्र नाथ मार्डी का चयन जमशेदपुर की कंस्ट्रक्शन कंपनी मेसर्स सुभाष चंद्रा कंस्ट्रक्शन में साइट इंजीनियर के पद पर आकर्षक पैकेज में हुआ है। कंपनी के द्वारा इसका इंटरव्यू 7 जुलाई 2023 को हुआ था और ये कंपनी के जादूगोड़ा स्थित साइट में कार्यरत है।
हरेंद्र नाथ मार्डी के इस चयन पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ शिव कुमार सिंह, बिहार एसोसिएशन के के महासचिव सी पी एन सिंह, प्रभारी प्राचार्या सुश्री अनुमिता सेन गुप्ता, प्लेसमेंट अधिकारी राहुल सिंह तथा कॉलेज के सभी प्रोफेसर्स ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी हैं।
Advertisement
<

