
उदित वाणी, जमशेदपुर: दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन तथा शांति समिति के द्वारा एम पी टावर, आदित्यपुर के सामने मुख्य मार्ग के किनारे वॉच टावर बनाया गया था, जहाँ प्रशासनिक पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य मुस्तैद दिखे. और उनके द्वारा वॉच टावर से हीं भीड़ सहित संपूर्ण गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. वहीं, वॉच टावर के बगल में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ थे. महानवमी और विजयादशमी के दिन भीड़-भाड़ वाले दुर्गा पूजा पंडाल यथा-एम टाइप, एस टाइप, फुटबॉल मैदान, पान दुकान चौक एवं हरिओम नगर स्थित पूजा पंडाल का अवलोकन करने के बाद प्रशासनिक टीम वॉच टावर पहुंची तथा वहीं से भीड़ नियंत्रण और विभिन्न पहलुओं का जायजा लेती दिखी. इस दौरान वॉच टावर पर जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत, अपर उपायुक्त जयवर्द्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति, आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद कुमार तिर्की, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, समाजसेवी रविंद्र नाथ चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे. दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न होने पर पुरेंद्र ने दी बधाई
आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं शांति समिति के सदस्य पुरेंद्र नारायण सिंह ने दुर्गा पूजा का त्यौहार एवं विसर्जन जुलूस शांतिए सद्भाव और भाईचारे के साथ संपन्न होने पर प्रसन्नता जताया है तथा इसके लिए उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, एडीसी जयवर्धन कुमार, एसडीम निवेदिता नियति, अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, डीटीओ गिरजा शंकर महतो, अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह, गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार और आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की जनता को बधाई दिया है.

