
उदित वाणी, पोटका : जमशेदपुर के खाद्य निरीक्षक संजय कुमार ने मंगलवार दोपहर 12 बजे हाता स्थित अभिनंदन होटल का निरीक्षण किया. छानबीन के दौरान होटल में कई अनियमितताएं सामने आईं. निरीक्षक द्वारा लाइसेंस की मांग पर होटल मालिक ने वर्तमान होटल लाइसेंस के बजाय ठेला लाइसेंस प्रस्तुत किया, जिसे खाद्य निरीक्षक ने अमान्य घोषित कर दिया.

निरीक्षण के दौरान होटल के मिठाई शोकेस के ऊपर रखी ब्रेड एक्सपायरी पाई गई. इसके बाद रसोईघर का भी निरीक्षण किया गया, जहां पुलिस ने भंडार में रखे खोआ का सैंपल लेकर डिब्बे में सील किया तथा जांच के लिए भेजा. खाद्य निरीक्षक ने रसोई में काम कर रहे मजदूरों को टोपी और निर्धारित ड्रेस पहनने का निर्देश भी दिया. निरीक्षण के समय अनुसेवक नरेश प्रसाद भी उपस्थित थे.
Advertisement
<

