
उदित वाणी, चाईबासा : जिले के गुडासाई में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई. पुलिस अधीक्षक व उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग व जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया.
कार्रवाई में टीम ने 2500 किलोग्राम जावा महुआ और 160 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की. जब्त सामग्री को विधिसम्मत तरीके से नष्ट कर दिया गया. छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी फरार हो गए.
मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उनकी पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
Advertisement
<

