
उदित वाणी, हजारीबाग : हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने रूई और गद्दे के एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 40 लाख रुपए से अधिक के नुकसान की आशंका है. घटना की सूचना मिलने के बाद दो दमकल वाहन और एक पुलिस विभाग के वॉटर कैनल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. क्षेत्र में सुबह से ही बिजली कटी हुई थी. अचानक बिजली आने के बाद दुकान में वॉल्टेज बढ़ गया, इसी कारण हुए शॉर्ट सर्किट से प्रतिष्ठान में आग लग गई. इस घटना में प्रतिष्ठा के संचालक भी हाथ झुलस गया, जिनका इलाज जारी है.
Advertisement
<

