
उदित वाणी, गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना अंतर्गत ग्राम गंगदा टोला जोजोगुटू की रहने वाली सपनी सोनसिया ने अपने पति गंगाधर सोंसिया की हत्या की शिकायत दर्ज कराई. गुवा थाना में कांड संख्या 02/2026 (12.01.2026) धारा 103(1) बीएनएस 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. मुख्य अभियुक्त ग्राम बेतरकिया निवासी तीलू पुरती (40) पुत्र गंगाधर पुरती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार व टीम ने गहन जांच की. बेतरकिया से दो साक्षियों के समक्ष तीलू को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने अपराध कबूल लिया.
छापामारी में एसडीपीओ अजय केरकेट्टा, थाना प्रभारी नीतीश कुमार, ललन कुमार मंडल, गणेश शंकर गौड़, नेमलाल महतो, सतीश कुमार सिंह समेत चाईबासा व गुवा थाने के पुलिसकर्मी व सशस्त्र बल शामिल रहे. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

