
उदित वाणी, गोड्डा : गोड्डा पुलिस ने अंतरजिला ब्राउन शुगर माफिया गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 150.3 ग्राम ब्राउन शुगर गिरफ्तार कर तीन इलेक्ट्रॉनिक मशीन और चार मोबाइल फोन जब्त किया है. ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत पांच लाख रूपए से अधिक बताई जा रही है. इस मामले में छह नशे के धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक रविदास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को नगर थाना क्षेत्र के कुरमन गांव में छापेमारी की. गांव के फोरलेन ओवर ब्रिज के नीचे छापेमारी कर छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार छह अभियुक्तों में से चार के विरूद्ध पूर्व में गोड्डा नगर थाना और हंसडीहा थाना में केस दर्ज है और वो जेल भी जा चुके हैं.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव निवासी प्रीतम कुमार आर्य, फगवारा गांव निवासी चंदन कुमार यादव, गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के आसनबनी मोहल्ला निवासी मो. कैफ, शुकरा अंसारी और फसिया डंगाल निवासी मुन्ना अंसारी के रूप में हुई है.

