
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया थाना अंतर्गत बिरराजपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटे व्यक्ति की पहचान चुनू माझी (67) के रूप में की गयी. मृतक गम्हरिया थाना के निकट स्थित रामचंद्रपुर का रहने वाला था. शुक्रवार को परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मृतक मानसिक रूप से कमजोर था. एक पुत्र व चार पुत्री है. सबकी शादी हो चुकी है.
Advertisement
<

