
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पुराना रेलवे फाटक के पास पोल संख्या 259/14 के समीप से जीआरपी पुलिस ने घास में ढंका एक महिला का शव बरामद किया. शव कुछ दिन पुरानी होने की वजह से कीड़ा लग गया है. इसकी वजह से उसकी पहचान नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार शनिवार को रेल पटरी पर काम कर रहे कर्मियों को जब दुर्गंध आने लगी तो खोजबीन शुरू किया. इसी दौरान नाला के ऊपर थर्ड लाइन अप लाइन के बीच उक्त शव को घास से ढंका पाया गया.
इसके बाद घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों के माध्यम से जीआरपी को दी गयी. माना जा रहा है कि महिला की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को घास से ढंक दिया गया होगा, ताकि लोगों को जानकारी नहीं हो. महिला साड़ी व जूता पहनी थी. इससे उसका मजदूर होने की संभावना जतायी जा रही है. जीआरपि पुलिस शव को कब्जे में कर उसके परिजनों की खोजबीन शुरू कर दी है.

