
उदित वाणी, कोलाबीरा : विद्युत विभाग की टीम ने कांड्रा थाना क्षेत्र में बुधवार को छापामारी अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वाले 11 लोगों को पकड़ा. यह अभियान विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सरायकेला शहरी एवं ग्रामीण के कनीय अभियंता कुणाल प्रजापति के नेतृत्व में चलाया गया.
11 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई
अभियान के दौरान पकड़े गए सभी 11 उपभोक्ताओं पर बिजली की चोरी कर उपयोग करने का आरोप लगा. इनके खिलाफ कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कुल ₹38,844 का जुर्माना लगाया गया है.
पुलिस भी सक्रिय
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
Advertisement
<

