
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया थाना अंतर्गत दुग्धा निवासी 67 वर्षीय वृद्ध सनातन कैवर्त 16 अगस्त से लापता हैं. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
परिजन बेहद चिंतित हैं और उन्होंने पुलिस व स्थानीय लोगों से उन्हें खोजने में मदद करने की अपील की है. परिवार के सदस्यों के अनुसार, सनातन कैवर्त 16 अगस्त को घर से निकले थे, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी वे वापस नहीं लौटे हैं.
Advertisement
<

