
उदित वाणी, बाघमारा : धनबाद जिले के बाघमारा थाना के ईस्ट बासुरिया ओपी अंतर्गत निछानी पूल के समीप बच्चा चोरी की अफवाह फैलने पर उग्र भीड़ ने चार महिलाओं के साथ जानलेवा मारपीट की. तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत कराया और महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. महिलाएं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं.
अफवाह के चलते स्थानीय लोग भड़क गए और बिना जांच के हमला बोल दिया. पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर नियंत्रित किया. प्रारंभिक पूछताछ में बच्चा चोरी की कोई पुष्टि नहीं हुई.
पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाहों पर भरोसा न करें, संदेह हो तो तुरंत सूचना दें. इलाके में भय का माहौल है, जागरूकता अभियान तेज करने की मांग उठी. ऐसी घटनाएं झारखंड में बढ़ रही हैं.

