
उदित वाणी, धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ की एक युवती बीते छह महीनों से जोगीशोल के एक युवक के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी. परिजनों के विरोध और घर लौटाने के प्रयास के बावजूद उसने प्रेमी के साथ रहना चुना. युवक मेहनत-मजदूरी कर परिवार चला रहा था.
शक और तकरार का सिलसिला
काम के सिलसिले में बाहर जाने वाले युवक को संदेह था कि युवती किसी और से बात करती है. इस शक को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे. सोमवार की रात भी किसी बात पर दोनों में बहस हुई.
धक्का लगा जानलेवा
बहस के दौरान युवक ने युवती को जोर से धक्का दे दिया. दीवार से सिर टकराने पर उसे गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई.
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना पर धालभूमगढ़ पुलिस मौके पर पहुँची और युवक को हिरासत में लेकर थाने लाई. शव को पोस्टमार्टम के बाद युवती के पिता को सौंप दिया गया, जिन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया.
आरोपी मां-बेटे की गिरफ्तारी
पिता के लिखित आवेदन पर पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी अब्दुल कासिम और 52 वर्षीय गुरुनाज बेगम को हिरासत में लिया. धालभूमगढ़ थाना कांड संख्या 44/2025 दिनांक 12.08.2025 के तहत बीएनएस की धारा 103(1)(3)(5) में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
