
उदित वाणी, चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के बडामरा पंचायत अंतर्गत माकड़ी स्कूल टोला में एक पत्थर के बने पुराने कुंआ में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 49 वर्षीय बुधिया हांसदा उर्फ चुनू के रूप में हुई है, जो गुरुवार से लापता था.
दो दिन से थी तलाश, गांव से कुछ ही दूरी पर मिला शव
बताया गया कि गुरुवार से ही बुधिया घर नहीं लौटा था. उसकी पत्नी पारसी हांसदा लगातार गांव और आस-पास के इलाकों में उसकी तलाश कर रही थी. शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण जब गांव के पास स्थित पुराने कुंआ की ओर गए, तो उन्होंने पानी में एक शव को तैरते देखा. शव की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निकाला शव
सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
