
उदित वाणी, चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मिस्त्रीपाडा में सोमवार की रात करीब 8.30 बजे बिरसा चौक स्थित प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी को चाकू और पिस्टल सटाकर लुटेरों ने करीब 50 लाख रुपए की गहने लूटने की घटना को अंजाम दिया. लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देने के बाद एक बाइक पर सवार होकर होकर पिस्टल लहराते हुए पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो गए. शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके से लूट की घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ प्रति ज्वेलर्स के मालिक के घर भी इकट्ठा हो गई. लूट की इस वारदात की सूचना तत्काल चाकुलिया थाना को दी सूचना पाकर मौके पर पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई. इसके बाद तत्काल पश्चिम बंगाल के थाना क्षेत्र को भी इसकी सूचना दी.
अपने घर के बरामदे तक पहुंच चुके थे मालिक
प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी रोज की तरह अपनी बिरसा चौक स्थित दुकान से तकरीबन सौ मीटर की दूरी पर स्थित अपने निवास पर स्कूटी से झोला में गहना और नगद कैश लेकर पहुंचे थे. वे घर में प्रवेश करने वाले ही थे कि इसी बीच उनके घर के गली में पहले से रेनकोट पहना युवक ने उनके गर्दन में चाकू सटा दिया. वे इस माजरा को समझ पाते इसी बीच पीछे से से एक अन्य युवक पास आकर कनपटी पर पिस्तौल सटाकर झोला छीन लिया और भागने लगा. तभी वह चोर चोर करके चिल्लाते पिछे भागे. इसी दौरान पहले से सड़क पर बाइक लेकर मौजूद बाइक पर सवार होकर लुटेरा युवक बेंद के रास्ते बंगाल की ओर भाग गया. एक स्थानीय युवक ने लुटेरों को रोकने का प्रयास भी किया परंतु लुटेरों उसके ऊपर पिस्तौल तानकर रास्ते से हटने की धमकी दे दी. पिस्टल देखकर भयभीत युवक रास्ते से हट गया.
लूटेरों को रोकने पर बंदूक लहराकर भागते गये
जानकारी के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने में तीन युवक के शामिल होने की बात सामने आ रही है. दो चोर द्वारा चोरी करने के बाद तीसरा घर के बाहर रोड पर बाइक लेकर खड़ा था. तभी एक स्थानीय युवक ने रोकने का प्रयास किया. जहां चोर द्वारा उसे धमकी दिया गया कि हट जाओ वरना गोली मार देंगे. तभी वह पिछे हट गया और चोर जैसे ही आगे बढा फिर स्थानीय युवक ने चोर चोर कहकर चिल्लाया. इसी बीच एक होटल वाले ने रोकने का प्रयास किया तो वह पिस्टल लहरा दिया. डर से होटल संचालक भी पिछे हट गया.
एक किलो सोना, चांदी और नकदी लूटे. जामबनी में एक युवक हिरासत में
इस संबंध में पुछने पर दुकान के मालिक अरुण नंदी ने कहा कि वह दुकान से करीब पोने 1 किलो सोना एवं चांदी के गहनों के अलावे पचास हजार रूपए नगद कैश लेकर घर पहुंचे थे, तभी दो अज्ञात युवकों ने उनपर पिस्टल और चाकू का भय दिखाकर आभूषण से भरा थैला छीन लिया.इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि चोरी मामले में जामबनी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. फिलहाल वो बंगाल जा रहे हैं. पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.

