
उदित वाणी, चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के बेंद रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक की चेन टूट गई और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई.
इलाज के बाद झाड़ग्राम रेफर
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत चाकुलिया अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉ. स्वाति कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम अस्पताल रेफर कर दिया.
कौन हैं घायल युवक?
जानकारी के अनुसार मिस्त्रीपाड़ा निवासी गोविंद दास और जयंत नामता बाइक से बेंद किसी काम से जा रहे थे. तभी मुराठाकुरा के पास उनकी बाइक की चेन अचानक टूट गई, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े.
चोटें और स्थिति
हादसे में गोविंद दास के कान से रक्तस्राव होने लगा, जबकि जयंत नामता का बायां हाथ फैक्चर हो गया है. फिलहाल दोनों का इलाज झाड़ग्राम अस्पताल में चल रहा है.

