उदित वाणी, चक्रधरपुर : बिगत दिनों ग्राम बाईपी में बोड़दिरी टोला के नवप्राथमिक विद्यालय से करीब 100 मी0 के पास झाड़ी में एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा हुआ है. इस सूचना पर पुलिस दल बल के साथ ग्राम- बाईपी बोड़दिरी पहुंचे तो एक अज्ञात पुरुष उम्र करीब 30 वर्ष का शव पड़ा हुआ मिला तथा जिसके गर्दन पर हथियार से चोट लगा हुआ था. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना कांड संख्या- 52/2025, दिनांक-02.05.2025, धारा- 103/238 बी0एन0एस0 के तहत कांड दर्ज किया गया.
पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. सत्यापन के क्रम में पता चला कि अज्ञात शव सत्य प्रकाश पुरती ग्राम बाईपी, थाना- चक्रधरपुर, जिला- प० सिंहभूम का है. दिनांक- 07.05.25 को अप्रा० अभि० मोरन सिंह पुरती, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता- स्व० बिक्रम पुरती, ग्राम- बाईपी, थाना- चक्रधरपुर, जिला- प० सिंहभूम को घर से गिरफ्तार किया एवं स्वीकारोक्ति बयान में अपने अपराध को स्वीकार करते हुए इनके निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त फरसा को बरामद किया गया एवं आगे का अनुसंधान जारी है.
बरामद सामानः-
1. मृतक का पीडू बैग एवं कपड़े
2. फरसा (हथियार)
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पताः-
1. अप्रा० अभि० मोरन सिंह पुरती, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता- स्व० बिक्रम पुरती, ग्राम- बाईपी, थाना-चक्रधरपुर, जिला- प० सिंहभूम .
अभियान दल में शामिल :-
1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर.
2. पु०अ०नि० प्यारे हसन
3. पु०अ०नि० सुनील कुमार पाण्डेय
4. पु०अ०नि० आकाश कुमार एवं सशस्त्र बल .
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।