
उदित वाणी, चाईबासा : चाईबासा -डागुंवापोसी रेल लाइन पर जेएमपी चौक फाटक के पास सोमवार की सुबह 6 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान 25 वर्षीय सूरज लोहार के रूप में हुई है . वह ग्राम मानसिंहबासा का निवासी था. रेलवे पुलिस और जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताते चले की इसी जगह पर यह चौथी मौत है.
Advertisement
<

