
उदित वाणी, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा शहर के बीचों-बीच स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के बाहर हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इन अपराधियों ने दुःसाहस दिखाते हुए पेट्रोल पंप के कर्मी से बैंक के गेट के पास हथियार के बल पर पांच लाख रुपये लूट लिए. बदमाशों ने रिवॉल्वर के बट से पेट्रोल पंप कर्मी को घायल कर दिया और पिस्तौल की नोंक पर कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
Advertisement
<

