
उदित वाणी, जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरहरगुट्टू निवासी अनंत कुमार के साथ 15 मई की शाम करीब 15 लोगों ने मिलकर मारपीट की। यह वारदात बागबेड़ा के सीपी टोला इलाके में हुई, जहां अनंत को घेरकर न सिर्फ बुरी तरह पीटा गया, बल्कि उनके गले से सोने की चेन और नकद रुपये भी छीन लिए गए।
घटना को लेकर अनंत कुमार ने बागबेड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि हमला जान से मारने की नीयत से किया गया था। उन्होंने आरोपियों को पहले से पहचानने की बात कही है और बताया कि उनके साथ पहले से ही विवाद चल रहा था।
इस मामले में पुलिस ने जिन लोगों को आरोपी बनाया है, उनमें गणेश पात्रो, तुषार बहादुर, प्रदीप मुंडा, बागबेड़ा गुल्टू झोपड़ी काली मंदिर के सागर सिंह और सीपी टोला निवासी विमल वर्मा के अलावा अन्य 10 अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
