
उदित वाणी, जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में पुलिस ने ब्राउन शुगर साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष दल गठित कर आदित्यपुर क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान तैयब अंसारी नामक व्यक्ति को 8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया.
Advertisement
<
