
उदित वाणी, आदित्यपुर : ब्राउन शुगर की बरामदगी के मामले में आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने उक्त कांड की प्राथमिकी अभियुक्ता और कुख्यात ड्रग पैडलर डॉली परवीन (उम्र-43 वर्ष), पति-मो कादिम खान, (निवासी एच रोड मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर) को गिरफ्तार किया है, जिसे आज न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.
उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस ने पूर्व में 208 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था, जिनमें शहबाज खान (उम्र-19 वर्ष, निवासी-एच रोड, मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर) मो समीर उर्फ मो आयान (उम्र-19 वर्ष, निवासी-दुर्ग, छत्तीसगढ़) तथा रफीकुल इस्लाम (उम्र-50 वर्ष, निवासी मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल) शामिल हैं. पुलिस तीनों आरोपियों को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. जबकि पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.

