
उदित वाणी, जमशेदपुर : आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में बैंक लॉकर से करीब 30 लाख रुपये के सोने की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा की चाकुलिया शाखा में तैनात क्लर्क शत्रुघन कुमार को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी क्लर्क ने ही बैंक के लॉकर से सोने की चोरी की थी. गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया.
आज़ाद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक से जुड़े अन्य दस्तावेजों और प्रक्रियाओं की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी की इस वारदात में और कोई व्यक्ति शामिल तो नहीं था. फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
Advertisement
<

