उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू निवासी 22 वर्षीय कृष्णा कुमार सिंह ने बुधवार सुबह खुद पर केरोसिन तेल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की। घटना के बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे कमरे से बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, युवक करीब 57 फीसदी तक झुलस चुका है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आग से कृष्णा के दोनों हाथ और चेहरा बुरी तरह झुलस गए हैं।
कृष्णा के छोटे भाई नीरज कुमार सिंह ने बताया कि कृष्णा भुइयांडीह स्थित टू वैल्यू कंपनी में काम करता है। मंगलवार रात वह करीब 12 बजे घर लौटा था। बुधवार सुबह जब परिजनों ने उसे जगाया, तो वह फ्रिज से पानी पीकर अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद कमरे से आग की लपटें उठती देख परिजन दौड़े और दरवाजा तोड़कर उसे बचाया।
परिजनों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्रमुख बिंदु:
युवक की पहचान कृष्णा कुमार सिंह (22) के रूप में हुई, 57% जलने की पुष्टि, एमजीएम अस्पताल में भर्ती, आत्मदाह की वजह अज्ञात, पुलिस कर रही है जांच
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।