
उदित वाणी,आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस ने कृष्णापुर बस्ती लाइन टोला निवासी दिलीप नन्दी के पुत्र विक्की नन्दी और बर्मामाइंस रेलवे कॉलोनी निवासी रामसरीख चौधरी के पुत्र गौतम कुमार को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
बरामद हुई हुंडई वरना कार
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हुंडई वरना कार (नंबर JH05CL/7700) भी बरामद की है. यह कार कथित रूप से घटना से जुड़ी बताई जा रही है.
इस केस में की गई कार्रवाई
यह कार्रवाई आदित्यपुर थाना कांड संख्या 98/25, दिनांक 5 अप्रैल 2025 को दर्ज प्राथमिकी के तहत की गई. मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 319(2), 318(4), 308(5), 336(3), 336(4), 340(2), 341(1), 342(2)/3(5) के अंतर्गत दर्ज किया गया है.
इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की छानबीन में जुटी हुई है.

