
उदित वाणी, जमशेदपुर : अलसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों तस्करों के पास से कुल 59 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अजहरुद्दीन अंसारी (सनई टोला, थाना बोडाम) और राजन कुमार (नवादा थाना क्षेत्र, बिहार) हैं.
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की खास सूचना के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान हटिया-चांडिल मार्ग पर मोटरसाइकिल से जा रहे इन दोनों संदिग्धों को रोका गया. तलाशी में उनके पास से दो बोरियों में रखे 59 किलो गांजा बरामद हुए. मौके पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस कप्तान ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने गांजा आपूर्ति की पूरी जानकारी दी है. तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई है. पुलिस टीम को इस अभियान में उल्लेखनीय सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है.

