
उदित वाणी, अदित्यपुर : आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-04 के पास स्थित इन्दिरा कॉलोनी निवासी प्रदीप के घर में लाल रंग की अनियंत्रित आई 20 कार अचानक घुस गई. अनियंत्रित कार की टक्कर से प्रदीप के घर की चाहारदिवारी और गेट क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों के दबाव पर कार मालिक अमर ठाकुर ने उक्त घर में हुए नुकसान की भरपाई करने की बात कही है.
घटना के समय दोपहर लगभग तीन बजे आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-10 निवासी अमर ठाकुर टाटा स्टील से ड्यूटी खत्म कर वापस अपने घर जा रहे थे, तभी उनकी कार ने एसयूसीआई (सी) के नेता विष्णुदेव गिरी (आदित्यपुर 02 के मार्ग संख्या-16 के निवासी) को पीछे से ठोकर मार दी, जो कि पल्सर बाइक पर सवार होकर अपने किसी परिचित के आने का इतजार कर रहे थे. कार की ठोकर से श्री गिरी सड़क पर गिर गए तथा उनका पैर फैक्चर हो गया.
श्री गिरी को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. इस घटना में श्री गिरी के साथ रद्दी के व्यपारी श्रवन के स्टाफ को भी चोट लगी है, जिन्हें साई नर्सिंग होम में उपचार कराने के बाद छुट्टी दे दी गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर आरआईटी पुलिस की टीम स्थल पर पहुंची. उसके बाद पुलिस टीम अमर ठाकुर की लाल रंग की आई 20 कार को लेकर थाना चली गई.

