
उदित वाणी, रांची : एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पलामू जिले के नावा बाजार के अंचल अधिकारी शैलेश कुमार को 30 हजार घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया जानकारी के मुताबिक शैलेश कुमार ने पूर्व मुखिया दीपक गुप्ता से जमीन की दाखिल खारिज के लिए घूस मांगी थी. गुप्ता ने अपनी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदी है. पीड़ित वादी ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी. इसके बाद पलामू एसीबी की टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और अंचलाधिकारी को 30 हजार रिश्वत लेते दबोच लिया. एसीबी ने उनके पास से रूपये भी बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
Advertisement
<

