
उदित वाणी, हजारीबाग : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, एसीबी की टीम ने हजारीबाग जिले के दारू अंचल में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी ने बताया कि उसके पास दाखिल खारिज करने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत पहुंची थी. इसके उपरांत टीम ने राजस्व कर्मचारी को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.
Advertisement
<

