
उदित वाणी, गिरिडीह : धनबाद एसीबी की टीम ने आज भ्रष्टाचार पर फिर प्रहार किया है. एसीबी की टीम ने गिरिडीह जिले के गांवा से राजस्व कर्मचारी आलोक शंकर त्रिगुणायिक को घुस लेते हुए गिरफ्तार किया है. एसीबी के डीएसपी विनोद महतो ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि राजू यादव से जमीन म्युटेशन के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग कर्मचारी द्वारा की गई थी. उन्होंने बताया कि आज जब प्रथम किस्त किस्त की राशि 20 हजार रुपए सीओ कार्यालय में देने की पेशकश की गई तो कर्मचारी ने अपने घर पर रू मंगवाया. जैसे ही रु कर्मचारी ने लिया वैसे ही टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया.
Advertisement
<

