
उदित वाणी, रांची : एसीबी ने मैनपावर एजेंसी सुमित फैसिलिटीज के निदेशक अमित प्रभाकर सलौंकी को गिरफ्तार किया. शराब घोटाला मामले में एसीबी ने 11वीं गिरफ्तारी की. वह छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के करीबी है. इन पर झारखंड में खुदरा शराब दुकानों के लिए मैनपावर आपूर्ति का ठेका लेने और गबन करने का आरोप है. जबकि इस केस में पूर्व में ही छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को जेल भेजा गया है.
इधर शराब घोटाला मामले में गुजरात की विजन हास्पिटैलिटी सर्विस एंड कंसल्टेंट से जुड़े बिपिन जादवभाई परमार, महेश शेडगेपरेश, महाराष्ट्र की मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े अभेसिंह ठाकोर और बिक्रम सिंह ने अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए 10 जून को याचिका दाखिल की थी. ज्ञात हो कि कि शराब घोटाले में अब तक आइएएस विनय कुमार चौबे समेत 10 आरोपियों को एसीबी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. जिनमें से गजेंद्र सिंह को जमानत मिल चुकी है.
