
उदित वाणी, जमशेदपुर : औद्योगिक कर्मचारियों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (वीडीए) का ऐलान कर दिया गया है. जून, जुलाई तथा अगस्त के लिए लागू होने वाले तिमाही वीडीए में 46 प्वाइंट की कमी आयी है. टाटा मोटर्स, टाटा कमिंस के कर्मचारियों के मासिक वेतन में इस आधार पर क्रमश: 96 रुपए तथा 115 रुपए की कमी आएगी. जारी सर्कुलर के मुताबिक फरवरी से मार्च तक का वीडीए 9407 प्वाइंट था. जबकि पिछला वीडीए 8453 प्वाइंट था. इस तरह 46 प्वाइंट के घटने से टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को प्रति प्वाइंट 2 रुपये की दर से 92 रुपये कम तथा टाटा कमिंस के कर्मचारियों को 2.50 रुपये प्रति प्वाइंट की दर से घटकर 115 रुपये कम वेतन कम मिलेगा. वीडीए का अगला पुनरीक्षण सितंबर में होगा.
