
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के कमचारी वेज रिवीजन समझौता में हो रहे विलंब से परेशान हैं. यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय द्वारा प्रबंधन से वार्ता करने के लिए गठित यूनियन की चार सदस्यीय कमेटी से किसी प्रकार की प्रगति नहीं देख कमचारियों ने खुद पहल करने का निर्णय लिया है. बताया जा रहा है कि कमचारियों ने अब यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय से मिलकर वेज रिवीजन समझौता के लिए उनसे स्वयं पहल करने का आग्रह करेंगे.
कर्मचारियों का कहना है कि अक्टूबर 2023 से वेज रिवीजन समझौता लंबित है. यूनियन की ओर से गठित चार सदस्यीय टीम को प्रबंधन वार्ता के लिए समय नहीं दे रहा है. परिणामस्वरुप समझौता और लंबा खींचते जा रहा है. इधर बढ़ती महंगाई, बच्चों की पढ़ाई की फीस समेत अन्य खर्चे बढ़ते जा रहे हैं. इसलिए उनलोगों ने निर्णय लिया है कि अध्यक्ष से उनके घर पर जाकर मिलेंगे. कर्मचारियों ने बताया कि वे लोग पहले वेज रिवीजन समझौता चाहते हैं. इस माह के अंत में यूनियन द्वारा बोनस पर वार्ता के लिए प्रबंधन को पत्र लिखने की बात कही जा रही है.
