
उदित वाणी, जमशेदपुर : टीएसडीपीएल (टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड) कंपनी द्वारा नवनिर्मित कर्मचारियों के लिए वातानुकूलित एवं अत्याधुनिक कैंटीन का उदघाटन गुरुवार को टीएसडीपीएल के प्रोजेक्ट एवं आईटी के वीपी डॉ भरत भूषण, जीएम अश्विनी कुमार एवं यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय द्वारा फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया गया.
इस अवसर प्रोजेक्ट के वीपी डॉ भरत भूषण, यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एवं जीएम अश्विनी कुमार ने कहा कि कंपनी एवं यूनियन कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसका प्रतिफल है कि इस सुंदर कैंटीन में लगभग 150 कर्मचारी आराम से बैठकर भोजन का आनंद ले सकते है. साथ ही बहुत जल्द मजदूरों के लिए कैंटीन में एलईडी भी लगाई जाएगी.
इस अवसर पर चीफ एच्आर एंड आईआर संजय मजूमदार, सीआर प्लांट हेड सचिन झा, बारा प्लांट हेड एसएन सिंह, डिविजनल मैनेजर प्रियंका पांडेय, एक्सक्यूटिव गौरव एवं आदित्य शेखर, यूनियन महामंत्री त्रिदेव सिंह, उपाध्यक्ष सचिदानंद, उपसचिव शशि भूषण मिश्रा, कोषाध्यक्ष रंजन मिश्रा, कमेटी मेंबर दिनेश कुमार, अनीश झा, कौशलेश कुमार एवं सीआर प्लांट के कर्मचारी उपस्थित थे.
