
उदित वाणी, जमशेदपुर : आगामी 4 सितंबर को होने वाले टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीएसडीपीएल) इम्पलाइज यूनियन के चुनाव में 15 कमेटी मेंबर के पद के लिए 41 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के 41 उम्मीदवारों की सूची को जारी कर दिया गया. बारा में सात कमेटी मेंबर की सीट पर 20, सीआर में सात सीट पर 17 व डिमैग में एक सीट के लिए चार उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है. इस चुनाव में कुल 336 कर्मचारी हिस्सा लेंगे. 2 सितंबर मंगलवार को अंतिम सूची एवं मत पत्र के नमूने का प्रकाशन होगा. उल्लेखनीय है कि शनिवार 30 सितंबर को यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय व महासचिव अमन जी के हस्ताक्षर से चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी. यूनियन चुनाव कंपनी के तीनों प्लांट परिसर में होगा.
इन्होंने लिया है फॉर्म
1. चुनाव क्षेत्र- सूरज कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, बंशीधर सिंह, उपेंद्र राय, अरुण कुमार त्रिपाठी और आर रवि और मनोज कुमार सिंह (सीट-2)
2. चुनाव क्षेत्र संख्या-रमेश चौधरी, सतीश कुमार मुखी, चंद्र भूषण शर्मा, कृष्णा पद महतो और संजीव कुमार सिंह (सीट-2)
3. चुनाव क्षेत्र संख्या-दयानन्द सिंह और प्रमोद उपाध्याय (सीट-एक)
4. चुनाव क्षेत्र-संजय कुमार दुबे, पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, राजेश्वर यादव, त्रिदेव सिंह और मनोज कुमार सिंह (सीट-2)
5. चुनाव क्षेत्र-बलवंत पांडेय, संतोष कुमार, राकेश कुमार तिवारी, कौशलेश कुमार और अमन जी (सीट-2)
6. चुनाव क्षेत्र-सुनील कुमार दुबे, सच्चिदानंदन सिन्हा, शशिभूषण मिश्रा, श्रीनिवास राव और राकेश कुमार (सीट-2)
7. चुनाव क्षेत्र-अनीश कुमार झा, रंजन मिश्रा
चितरंजन प्रसाद भारती, संदीप कुमार सिंह और रूपेश कुमार सिंह (सीट-2)
8. चुनाव क्षेत्र-दिनेश कुमार और के सतीश (सीट-एक)
9. चुनाव क्षेत्र-अभिषेक कुमार मिश्रा, राजेश कुमार, सौमेन विश्वास और अमरनाथ कुमार (सीट-एक)
यह है चुनावी कार्यक्रम
1. फॉर्म देने और जमा करना 31 अगस्त और एक सितंबर
2. नामांकन फॉर्म की जांच-एक सितंबर (ढ़ाई बजे से)
3. उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन-एक सितंबर (तीन बजे)
4. नाम वापसी -एक सितंबर (3.05 से लेकर शाम 4 बजे तक)
5. उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन-2 सितंबर (12.30 बजे)
6. मतदान- 4 सितंबर (सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक)
7. चुनाव स्थल-बारा प्लांट (कैंटीन हॉल), सीआर प्लांट (कैंटीन हॉल) और डिमाग (कॉन्फ्रेंस हॉल)
